देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। ग्लोबल आइकन प्रियंका डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म 'टाइगर' के लिए अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म बाघों के ऊपर आधारित हैं, जिसमें एक युवा बाघिन अंबर की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर प्रियंका ने कहा, 'हर मां इस कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगी'।